• जागो हुक्मरान न्यूज

बाड़मेर | पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर द्वारा नव चयनित प्रतिभाशाली बालिका कविता का किया गया सम्मान। ग्राम पंचायत सरवड़ी के वार्ड संख्या 7 के परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में अंतिम रूप से एएनएम पद पर चयन होने पर बालिका कविता का साफा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रतनाराम धुम्बडा, स्टेट अवार्ड प्राप्त शिक्षक भेरूलाल नामा, प्रधानाचार्य सूर्यकुमार मकवाना, अध्यापक भीमाराम, अध्यापक टीकमाराम मकवाना ने नगद पुरस्कार प्रदान कर बालिका का हौसला अफजाई किया। शारीरिक शिक्षक भगाराम देवपाल ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम कोषाध्यक्ष अध्यक्ष जीताराम मकवाना, व्याख्याता गोविंदराम, नारायण लाल बागरेचा, लहरी देवी, गणपत राम, पर्वत राज, हेमी देवी, चंदा देवी, गंगा देवी ने मालाएं पहनाकर नव चयनित बालिका कविता पुत्री भीमाराम देवपाल का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सालगराम परिहार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है बालिकाओं का मार्गदर्शन करने पर भी अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकती है। बालिका के चयन होने पर उपस्थित ग्रामीण जनों ने बालिका कविता के पिता एवं माता का भी भी साफा एवं माला पहनाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर नव चयनित बालिका कविता ने कहा कि पूर्ण मनोयोग के साथ कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सेवा कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गोविंदराम देवपाल ने किया। ग्राम विकास अधिकारी भीमाराम देवपाल ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *