प्रजापत अध्यक्ष, मीणा कोषाध्यक्ष, जाट सचिव व शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत

• जागो हुक्मरान न्यूज

चौमूं | शहर के टांकरड़ा ग्राम में स्थित श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में श्री रघुनाथ नवयुवक मंडल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुन: श्री रघुनाथ नवयुवक मंडल का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से शंकर लाल प्रजापत को तीसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया। कमल मीणा को कोषाध्यक्ष, मोहनलाल जाट को सचिव, कैलाश चंद शर्मा को उपाध्यक्ष एवं रवि शर्मा, कानाराम जांगिड़, विजय प्रजापत, निखिल भात्रा, मंगलचंद प्रजापत, मनोज पुजारी, रुद्रांश शर्मा, मनोज शर्मा, अक्षय जांगिड़ को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
इस मौके पर महंत गोपाल लाल शर्मा, मंदिर पुजारी चंद्रभान शर्मा, विनोद भात्रा, सांवरमल सैनी, लोकेश जांगिड़, जितेन्द्र हरसोलिया, कालूराम प्रजापत, प्रकाशचंद शर्मा, हेमराज सैनी, इलू भात्रा, राजेश जांगिड़ आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *