• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | बीकानेर के खाजूवाला से लोकप्रिय विधायक गोविन्दराम मेघवाल राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रतनगढ़ रतनगढ़ आगमन पर पवन होटल मे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार एवं भव्य स्वागत किया गया।

आज संविधान दिवस पर सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष भवरलाल पुजारी ने शाल, साफा पहनाकर मंत्री मेघवाल का स्वागत किया, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया, इन्द्राज खीचड प्रधान, फूसाराम गोदारा, रमेशचन्द्र इन्दोरिया, कल्याण सिंह शेखावत,फकीरचन्द दानोदिया उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री गोविंदराम मेघवाल को भारत का संविधान भेट किया।

संविधान दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी को संविधान दिवस की बधाईयां दी।

हनुमानाराम छाबडी, भवरलाल जसैल, सीआई पीथाराम बुधवाली, मनीष मेघवाल केडी पठान, उमेद सिह गोलसर, सावरमल, राजेन्द्र रोलन भुखरेडी, परसराम लूछ, भवरलाल गोपालपुरिया, परसाराम वैध, तेजाराम मेव,जीतू, खिराज, नूर, सुशील बाकोलिया, शिव कुमार गाडगिल, भानीराम, जेठाराम आलसर, धनाराम सागासर, महेन्द्र पंवार, वेद प्रकाश, जगदीश प्रसाद घुघरवाल आदि कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *