• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | डॉ. अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया के तत्वावधान में मेघवाल गेस्ट हाउस भीमनगर मैं संविधान दिवस समारोह मनाया गयाा। जिसकी अध्यक्षता चानाराम बालाण ने की।

मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद महरिया रहे। विशिष्ट अतिथि धन्नाराम बालाण व्यवस्थापक एवं खिराज पार्षद रहे‌। सर्वप्रथम बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात एम आर मंडीवाल ने संविधान की शपथ दिलाई। खिराज पार्षद ने संविधान विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

रतनगढ़: संविधान दिवस पर बच्चों ने जाना संविधान, मिले पुरस्कार

इस मौके पर धर्मचंद महरिया, महेश कुमार कोटवाल विनोद बसेर, रतनलाल बालाण, भंवरलाल बेरवाल, रामचंद्र मंडार, आदि मौहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *