• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदार शहर | समर्पण क्लासेज में श्रवण कुमार चिरानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की अध्यक्षता में सविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए चिराणिया ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उस देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था तथा नागरिक के हितों की रक्षा करने का एक मूल मध्यम होता है। जिसके माध्यम से उस देश के विकास की दिशा का निर्धारण होता है। लेकिन वर्तमान में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों से दलित समुदाय आज भी वंचित है। उन्होंने कहा कि हर संभव दलित समुदाय तक संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों की पहचान करानी होगी।

भानु प्रकाश दानोदिया ने कहा कि हर समुदाय को संविधान के अधिकारों व शक्तियों को जानने के लिए शिक्षा ही एकमात्र हथियार है। सभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी- आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी व जागो हुक्मरान के सम्पादक धर्मपाल चंदेल, पार्षद सुनील मीणा, कुशलाराम सुड्डा, गोपीचंद रामसीसर, जयपाल मेहरा, रियाज खान, प्रवीण मावलिया, बाबूलाल साजनसर, अनिल चिरानिया, शेराराम नायक, सुनील चिरानिया, गिरधारी गाजुसर, मालाराम जाट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *