• जागो हुक्मरान न्यूज़

अजमेर | जिले की पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत लवेरा के छोटे से मोड़ी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता को ज्ञान उदय फाउंडेशन (NGO) ने क्रांतिकारी, लेखक, विचारक तार्किक, मानवतावादी और संविधान विशेषज्ञ व महिला रक्षक हरीराम जाट को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।

जाट ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियां:- अंधविश्वास, पाखंडवाद, नशा, दहेज प्रथा, गैर बराबरी, भेदभाव , छुआछूत, मुत्यभोज (गिद्धभोज), अन्याय, महिला असुरक्षा आदि पर रोजाना लेख लिखते रहे है । जाट द्बारा लिखित लेख भारत देश के अलावा 14 अन्य देशों मे भी पढ़ें जा रहे है । जाट ने भारत का संविधान के मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्य, मताधिकार के बारे में जानकारी दी है, और बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के बारे में भी बताया है।

जाट ने पिछड़े वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, चेतना स्तर को जगाने, संवैधानिक अधिकारों के लिए मुहिम, अपने महापुरुषों का सच्चा इतिहास जानने जैसे:- चंद्रगुप्त मौर्य, विष्णु गुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी , कर्मवीर सम्भा जी ,शाहू जी महाराज, नेपथ्य के नायक ददुआ, शिक्षा की देवी माता सावित्री माई फुले, शेख फातिमा, वीरांगना झलकारीबाई, अवंति बाई, रमाबाई, फूलन देवी, आशा गुर्जर, बेगम हजरत महल, ऊधा देवी पासी, साध्वी मणिबेन पटेल, ज्योतिबा फुले, संतराम बी. ए. प्रजापति, डॉ समय सिंह कंबोज, सरदार बल्लभ भाई पटेल, रामलखन चंद्रापुरी ,बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर , पेरियार रामास्वामी, नारायण गुरु, जननायक कर्पूरी ठाकुर, पेरियार ललई सिंह यादव, डॉ रामस्वरूप वर्मा, चौधरी महाराज सिंह भारती, बाबू जगदेव कुशवाहा, राष्ट्रकवि चन्द्रिका प्रसाद जिज्ञासु, डॉ रत्नप्पा कुम्हार, बोधिसत्व डॉ सोनेलाल, मां.कांशीराम, क्रांतिकारी उधम सिंह, वीर भगत सिंह, बी पी मंडल,बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, मातादीन बाल्मिकी, शिव दयाल चौरसिया, कबीर, तथागत बुद्ध, रविदास, पिछड़ा वर्ग (sc, st,obc,mbc, mc) में ऊँच-नीच भेदभाव त्याग कर, रोटी-बेटी संबंध, एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे है।

हरीराम जाट देश में भाईचारा, एकता, अखंडता, संप्रभुता, समानता, बंधुता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा का प्रयास कर रहे हैं। जाट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर सभी साथियों व ग्रामीणों ने बधाईयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *