• जागो हुक्मरान न्यूज़

जोधपुर | 25 फरवरी को श्री किशनाराम जी का गुरुद्वारा हनुमान भाखरी, नई सड़क (जोधपुर) में रात्रि सत्संग एवं सन्त पुरुषों के प्रवचन हुए।

सन्त समाज व भामाशाहों का बहुमान किया गया। वरिष्ठ इंजीनियर मदनलाल मेघवाल छीला को राज्य सरकार द्वारा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने पर आश्रम द्वारा उनका बहुमान किया गया।

26 फरवरी को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, भीम आर्मी द्वारा महामंडलेश्वर प्रो. स्वामी आत्माराम जी उपाध्याय के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी।

इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मृत्युभोज, नशा प्रवृत्ति, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बहुजन महापुरुषों एवं सन्तों के मिशन आदि पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

भीम आर्मी प्रदेश संयोजक आनंदपाल आजाद, न्यात, औसर-मौसर, अफीम-डोडा रोकथाम अभियान के प्रदेश अध्यक्ष माधाराम मकवाना, स्वामी पूर्ण प्रकाश महाराज, समाजसेवी भीखाराम झालामण्ड, गणपतलाल मेहरा, भरत भाटी माणकलाव, मास्टर भोमाराम बोस, अशोक प्रेमी बीकानेर, अमराराम बोस गुड़ामालानी, सन्त देवाराम महाराज देवाशीष आश्रम भगोड़ा (पाली), स्वामी प्रेम प्रकाश महाराज आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

प्रो स्वामी आत्माराम जी उपाध्याय ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *