• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | मेघवाल गेस्ट हाउस भीमनगर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों का सम्मान सोम महाशाति फाउंडेशन के सौजन्य से पूर्व पार्षद अमरचंद माली की प्रेरणा से किया गया।

सर्व प्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद इन्दौरिया ने की।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, देवानंद पीपलवा,भरत सैनी, एड मनीष शर्मा, दिनदयाल पारिक, वीरेंद्र कुमार बुनकर, मोहनलाल सैनी, नंदकिशोर भार्गव पार्षद, विमला सैनी, मारवाड़ी भाषा के लिए संघर्षरत भारती देवी मुदगल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान स्वस्थ परंपरा है। बुजुर्गो के प्रति हम सभी का दायित्व है कि समय समय पर उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम दिवंगत शहीद हुए फौजी सुरेन्द्र कुमार मंडार की माताजी का सम्मान किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों का सम्मान किया गया।

इस दौरान मनोज हरित, लादूराम प्रजापत, धन्नाराम बसेर, डेडराज प्रजापत, हीरालाल मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, लालचंद धानिया, केशरदेव सोलंकी, जालुराम, रामलाल, प्रवीण कुमार मंडार, भंवरलाल मेघवाल सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । पूर्व पार्षद अमरचंद माली ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एम आर मंडीवाल ने किया।

Report- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *