• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | चूरू जिला प्रमुख एवं पांच बार विधायक रहे रावत राम आर्य की 98वीं जयंती पर सरदारशहर मीणा गेस्ट हाउस में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहनलाल आर्य की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया।

भाजपा नेता व पूर्व विधायक अशोक पिंचा ने कहा कि आर्य साहब अपने जीवन में हमेशा ही सिद्धांतों की राजनीति कर गरीब मजदूर किसान वर्ग की आवाजों को बुलंद करते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया।

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी ने कहा कि आर्य साहब के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह राजनीतिक पार्टी से नहीं धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को अधिक महत्व देते थे। उन्होंने एक छोटे से गांव सारसर से राजनीति शुरू की और चूरू जिले के प्रथम नागरिक बने ।

नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी ने कहा कि आर्य साहब ने हमेशा ही किसान व कमेरे वर्ग के लिए संघर्ष किया। उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान सेवादल कांग्रेस के बीरबल सिद्ध, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, रामेश्वर पूनिया, संजय दीक्षित, सत्यनारायण मेघवाल, जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, प्रो डीसी सारण,सत्यनारायण झाझरिया, शिवचंद सहू, छगनलाल चौधरी, सुनील मीणा, रामनिवास मीणा, प्रशांत चाहर, एडवोकेट महेंद्र सिवर, भीमराज बेनीवाल, इदरीश खान, मांगीलाल पूनिया, गोपाल सिंह राजपूत, सरपंच गिरधारी लाल स्वामी, सत्यदेव राजपुरोहित मेहरी, गंगाधर टाक, कुंभाराम सांडिल्य, मेघराज मालकसर, बीरबल राम मेव, मनोज कुमार, रामदेव पूनिया, रामचंद्र, केसाराम, बुधाराम, भंवरुखां, जगदीश धन्नावंसी, भागीरथ सारण, ओमप्रकाश मेघवाल, केआर सुढा, भानूप्रकाश दानोदिया, गौरव कुरील, सुनील चंदेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *