हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में 55 जोड़े बने हमसफर, 250 प्रतिभाओं का किया सम्मान

• शहर में 16वां भावना मेघवाल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया !

• जागो हुक्मरान न्यूज़

बीकानेर | सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज का मैदान हजारों शहरवासियों से भरा हुआ था। अवसर था भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में मेघवाल समाज के 55 जोड़ों का विवाह हुआ। समाज की 250 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। उन्हें सम्मान में स्मार्ट वॉच, पावर बैंक, पैन ड्राइव, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिए गए। इसके साथ ही सर्व समाज की 6 महिलाओं को सावित्री बाई फुले सम्मान से नवाजा गया।

ट्रस्ट के रवि शेखर मेघवाल ने बताया कि सुबह 9 बजे गणेश पूजन हुआ। 10 बजे से बारातें आनी शुरू हो गई। 11 बजे प्रीतिभोग शुरू कर दिया जो शाम तक चला। वहीं दोपहर डेढ़ बजे सभी 55 जोड़ों का एकसाथ पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। शाम 5 बजे दुल्हन को विदाई दी गई। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने गरीब परिवारों के लड़के लड़कियों की इस तरह सामूहिक शादियों की सोच को अनवरत जारी रखने की बात कहीं। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि यह उनके ट्रस्ट का सामूहिक आयोजन है जिससे समाज के गरीब परिवारों को मदद मिली है। समारोह में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े।

करणपुर व फलौदी से भी आई बारात 55 जोड़ों में से शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र से अधिक बारातें आई। करणपुर व फलौदी के साथ ही बीकानेर ग्रामीण अंचल से अधिक बारातें पहुंचीं।

भावना अवार्ड भी दिए- ट्रस्ट की तरफ से संपूर्ण प्रदेश में दसवीं में टॉपर रही मेघवाल समाज की लड़की को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही जिले में दसवीं व 12वीं में टॉपर रही छात्राओं को 11-11 हजार रुपए का भावना अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

6 महिलाओं को सावित्री बाई फुले सम्मान- मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से समारोह में सर्व समाज की छह महिलाओं का भी सम्मान किया गया। शादी के बाद राजकीय सेवा में जाने वाली ऐसी छह महिलाओं को सावित्री बाई फुले अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह में पहुंचे गणमान्य लोग- मंच पर दाताश्री विजयानंद महाराज, महापौर सुशीला कंवर, विधायक सुमित गोदारा, ओम सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चौपड़ा, ताराचन्द सारस्वत, अखिलेश प्रताप सिंह बैठे। भोजन व्यवस्था मांगीलाल चंदनन, दुर्गादत्त चंदन, टैंट व्यवस्था पप्पूराम पंवार, घोड़ी व्यवस्था विजय कुमार हाटीला, पंजीकरण गोवर्धन राम और मंत्रोच्चार की व्यवस्था करणाराम गर्ग ने संभाली। इसी तरह भगवाना राम, प्रकाश बारूपाल, राज कड़ेला, शिखरचन्द डागा, कमल गहलोत, सोहन चांवरिया, सुमन छाजेड़, सुनीत हाटीला ने सहयोग किया। समारोह में रामगोपाल सुथार, गुमान सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर पारीक, किशनाराम गोदारा, अनिल शुक्ला, अविनाश जोशी, मांगीलाल मेघवाल आदि भी पहुंचे।

Bureau Report- Jago Hukamran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *