• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | स्थानीय महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बापूनगर) रतनगढ़ में प्रधानाचार्य रामनिवास बोयल ने अपना पद भार सम्भाल लिया है।

पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता रामदेव शर्मा, समाज सेवी भामाशाह प्रेरक, प्रदेश सचिव अखिल भारतीय सफाई मजदूर (काँग्रेस) वेदप्रकाश पंवार, जगदीश प्रसाद मंडार प्रधानाध्यापक, सुनिता मंडार व.अ. सूरजन सिंह कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, नानूराम गुसर, लाल चंद चावरिया, ओम प्रकाश चावरिया, प्रकाश पंवार, भानूप्रकाश इन्दोरिया एवं विद्यालय परिवार द्वारा प्रधानाचार्य का स्वागत सत्कार किया गया |

वेदप्रकाश पंवार ने शिक्षा मंत्री का प्रधानाचार्य लगाने पर आभार जताया। रामदेव शर्मा ने विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद की स्वीकृति शीघ्र करने की मांग की । प्रधानाचार्य ने शाला विकास एवं शैक्षिक वातावरण निर्माण पर बल देते हुए सभी से विद्यालय को परिवार मान सेवा देने पर बल दिया। वार्डवासियों द्वारा प्रधानाचार्य पदस्थान पर खुशी जाहिर कर मिठाई बांट बधाई दी।

अशोक गहलौत मुख्यमंत्री, राज सरकार, भवंरलाल पुजारी जिलाध्यक्ष, का वार्डवासियों ने आभार जताया। वेदप्रकाय पंवार ने बताया इनके सहयोग से विद्यालय महात्मा गांधी विद्यालय बना है।

खबर-एम. आर. मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *