• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | रतनगढ़ देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान की अध्यक्षता में किसान नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार दौलतराम सारण की 99 वीं जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा ने कहा कि दौलतराम जी सारण, एक सच्चे किसान नेता थे। दौलतराम सारण को थार के गांधी के नाम से जाना जाता था। उनके द्वारा स्थापित किए गए भाईचारे पर आज देश को काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया था। सच्चे जन सेवक के रूप में उनको हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बागड़ा, पूर्व उपप्रधान रतनलाल मेघवाल, राजेश रूलानिया, सुरेंद्र हुड्डा, चुन्नीलाल धेतरवाल, सज्जन बाटड़, हनुमान, रामवीर सिंह, रायका देवी, लाल सांखला, कयूम गोरी, सुरेंद्र सिंह, भागीरथ खीचड़, रायचंद पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबर- एम. आर. मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *