• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | मिशन जय भीम राजस्थान के तत्वावधान में विशाल राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन विद्याधर स्टेडियम जयपुर में रविवार को संपन्न हुआ। प्रातः 10.30 बजे 33 भिख्खुओ का चक्रमण हुआ। समता सैनिक दल के वर्दीधारी सैनिकों ने सलामी दी। पुष्पांजलि के बाद भिख्खु नागराज ने त्रिशरण, पंचशील दिया तथा अतिथियों का सम्मान किया। स्वागत भाषण एडवोकेट रघुनाथ बौद्ध प्रदेशाध्यक्ष मिशन जय भीम ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए सभी का स्वागत किया। 

अतिथियों में बाबा साहब के पौत्र भीमराव यशवंतराव अंबेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष समता सैनिक दल, राजेन्द्र पाल जी गौतम पूर्व केबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन जय भीम, डॉ राजरतन अम्बेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा,  के .सी. घुमेरिया अध्यक्ष अखिल भारतीय मीणा विकास समाज, हाफिज मंजूर अली, दया सागर बौद्ध लखनऊ, धर्मप्रकाश भारतीय आगरा, बीपी बौद्ध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिशन जय भीम,  हरीश रेवलिया मुख्य ट्रस्टी भारतीय बौद्ध महासभा, कैप्टेन प्रवीण प्रवीण निखारे, एस के भंडारे मुंबई थे जिन्होंने बहुजन एकता , बौद्धमय भारत की संकल्पना, जाति तोड़ो समाज जोड़ों, संविधान संरक्षण पर विचार व्यक्त किया। भीमराव अम्बेडकर ने कहा कि बुद्ध की लहर चल गई है, हमें पक्के बौद्ध बनना है तथा उन्हें ट्रेनिंग भी देनी है। राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि हमें प्रबुद्ध भारत बनाना है, वोट की ताकत समझनी है, जाति को छोड़कर सभी बहुजनों को एक होना पड़ेगा। भंते कश्यप आनंद व भंते लोकपाल ने दीक्षा विधि संपन्न कराई। 

कार्यक्रम में गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र के उपासकों के अतिरिक्त हजारों सैनिकों ने भाग लिया। डॉ सुमन मौर्य डायरेक्टर अंबेडकर अध्ययन केन्द्र राजस्थान विश्वविद्यालय व रघुनाथ बौद्ध प्रदेशाध्यक्ष ने मंच संचालन किया। धन्यवाद मदन लाल दूदवाल प्रदेश संरक्षक मिशन जय भीम ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *