• जागो हुक्मरान न्यूज

जयपुर | राष्ट्रीय समाचार पत्र दिव्यांग जगत द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एम आई रोड़ भैरों सिंह शेखावत सभागार में ‘भारत गौरव सम्मान- 2024’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें बारां जिले से समाजसेवी नर्सिंग ऑफिसर रक्तवीर संजय कुमार मेघवाल को ‘भारत गौरव सम्मान- 2024’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गौतम कुमार दक सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग राजस्थान सरकार, बॉलीवुड अभिनेत्री शशि शर्मा, अनिल जैन तालेड़ा सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार रहे। कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग जगत संपादक उत्तम जैन एवं धर्मेंद्र पाल ओझा कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया।

समाज सेवी संजय कुमार मेघवाल द्वारा कई वर्षों से किए जा रहे चिकित्सा के क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण अभियान, रक्तदान एवं समाज सेवा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रीय समाचार पत्र दिव्यांग जगत द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष की विशिष्ट प्रतिभाओं को जिन्होंने समाज सेवा, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, साहित्य, शोध व अधिकार, खेल, आध्यात्म, कला एवं संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, योग एवं दिव्यांग सेवा, समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *