• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | बीकानेर से जयपुर पैदल कूच कर रहे 50 लोगों का जत्था जयपुर के बलाई समाज भवन, मुरलीधर नगर, जयपुर में रात से रुका हुआ है।

पैदल यात्रा के दौरान 5 लोगो कि तयबित बिगड़ने से आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
आपको बता दें जिस भवन में लोग ठहरे हुए हैं उसके आगे पुलिस ने जाब्ता लगा रखा है। मुख्यमंत्री गहलोत से मिलकर वार्ता के लिए पांच लोगों का समूह है बुलाया गया है।

इस पर राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बीकानेर से पैदल आये है तो पैदल ही जाकर मिलेंगे। अल सुबह ये जत्था मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना होगा, जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपेंगे। आपको बता दें मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात करने से पहले शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करेंगे।

रत्न लिखमीसर ने पैदल कूच करने वालो को लोगों से वार्ता में कहा कि हमे लोकतांत्रिक लड़ाई लड़नी है, इसलिये शांति से करना प्रदर्शन है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लिखमीसर के दलित परिवार के लोगों ने गांव के सरपंच व स्थानीय प्रशासन पर आरोपियों के साथ मिलकर परेशान करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते लोगों ने बीकानेर कलेक्ट्रेट के आगे भी प्रदर्शन किया था। वहां पर सुनवाई नहीं होने के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए पिछले 9 दिनों से जयपुर मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल यात्रा कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *