★ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच .

★ मामले की जानकारी पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की .

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चूरू | अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच। जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कोटवाद ताल में शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर काला कलर पोत दिया जिसको लेकर शुक्रवार दोपहर गांव में एक बार माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं ऐसे असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। भालेरी पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत निवासी कोटवाद ताल ने रिपोर्ट दी कि गांव की मेघवाल धर्मशाला के पास बने चौक पर डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बीती रात को अज्ञात लोगों ने काले कलर से मूर्ति को पोत दिया। शनिवार सुबह गांव के ही देवीलाल पुत्र मेघराम मेघवाल ने मूर्ति को देखकर उसे सूचना दी। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *