सांचौर जिला मर्ज या रद्द करने की आशंका से पूर्व राज्य मंत्री बिश्नोई व पुर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

• जागो हुक्मरान न्यूज

सांचौर (राजस्थान) | राजस्थान में 2023 में स्थापित सांचौर जिले को लेकर हाल ही में विवाद बढ़ गया है। गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए 19 नए जिलों की समीक्षा के लिए वर्तमान बीजेपी सरकार ने एक रिव्यू कमेटी का गठन किया है। इस समीक्षा के बाद, सांचौर जिले के अस्तित्व को लेकर चिंता जताई जा रही है। क्योंकि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के बाद,सांचौर में हड़कंप मच गया है।

सांचौर जिले का विवरण:-

क्षेत्रफल: लगभग 4500 वर्ग किमी
जनसंख्या: करीब 10 लाख

तहसीलें: 4 (सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना, बागोड़ा)

ग्राम पंचायतें: 150
राजस्व गांव: 451

सांचौर, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक महत्वपूर्ण जिला है। यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से दलदली इलाके, लूनी बेसिन और रेगिस्तानी क्षेत्रों से घिरा हुआ है। नर्मदा नहर के आने से यहाँ की भौगोलिक स्थिति में बदलाव आया है और यह क्षेत्र आर्थिक रूप से उभर रहा है।

सांचौर में स्थित गोधाम गौशाला, सूखा बंदरगाह भवातडा़ और रणखार कंजर्वेशन रिजर्व एरिया जैसे स्थल इस जिले की प्रमुख विशेषताएं हैं। रानीवाड़ा में राज्य की सबसे बड़ी दुग्ध डेयरी स्थित है,जो सांचौर की दुग्ध उत्पादन क्षमता को दर्शाती है। यहाँ पांच प्रमुख नदियाँ बहती हैं, जिससे इसे “राजस्थान का पंजाब” भी कहा जाता है।

जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों सहित आमजन ने सांचौर जिला यथावत रखने की मांग-

जिले को यथावत करने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, पूर्व सांसद देवजी पटेल और बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया हैं। इसके अलावा सांचौर व्यापार संगठन और कई सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए हैं।

पड़ोसी राज्यों के जिलों की तुलना:

मध्यप्रदेश

1.निवाड़ी जिला:- क्षेत्रफल 1170 वर्ग किमी, जनसंख्या 4,04,807
महज 3 तहसीलें और 137 ग्राम पंचायत व 281 राजस्व गांव हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य- मध्य प्रदेश का निवाड़ी जिला क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा हैं।

वर्ष 2023 में बने नये जिले
2.पांधुरना जिला:- क्षेत्रफल 5522 वर्ग किमी, जनसंख्या 3,74,310 (2011) इसमें महज 2 तहसील व 317 राजस्व गांव हैं।

3.मैहर जिला: क्षेत्रफल 2722.79 वर्ग किमी.जनसंख्या 8,56,028
2 विधानसभा,3 तहसील और 245 ग्राम पंचायत हैं।

हरियाणा
फरीदाबाद जिला: क्षेत्रफल 741 वर्ग किमी, 3 ब्लॉक, 100 ग्राम पंचायतें हैं।
हरियाणा राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हैं।

पंचकूला जिला: क्षेत्रफल 898 वर्ग किमी, जनसंख्या 5,61,293
3 तहसील 2 विधानसभा क्षेत्र और कुल 253 राजस्व गांव हैं।

नोट:-जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हैं।

छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला: क्षेत्रफल 2307.39 वर्ग किमी, जनसंख्या 3,36,420 (2011)
इस जिले में महज 3 तहसील है और राजस्व गांव 223 हैं।
क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का सबसे छोटा जिला हैं।

सांचौर जिले का क्षेत्रफल और जनसंख्या इन पड़ोसी राज्यों के छोटे जिलों से अधिक है। इसकी भौगोलिक और आर्थिक विशेषताओं को देखते हुए, स्थानीय निवासियों की मांग कि सांचौर जिले को यथावत रखा जाए, इन सभी विश्लेषणात्मक आंकड़ों पर मद्देनजर में सांचौर जिला बरकरार रह सकता हैं। क्योंकि राज्य जिला रिव्यू कमेटी ने पड़ोसी राज्यों के जिलों का भौगोलिक परिदृश्य व जनसांख्यिकी, आर्थिक स्थितियों का अध्ययन कर रिपोर्ट पेश की गई हैं।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *