• जागो हुक्मरान न्यूज़

सांचौर | राजस्थान में मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आदर्श विद्या मंदिर हाड़ेचा की कक्षा 6 की छात्रा भूमि पुत्री किशनलाल दर्जी ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय में एक पौधा लगाया। इस पौधे को लगाने से वह अपने जन्मदिन को विशेष बनाना चाहती थी। बालिका ने कहा की में इस पौधे का हमेशा ध्यान रखूंगी और पूरा संरक्षण करूंगी। साथ ही कहा की मेरे राज्य के मुख्यमंत्री की बहुत सुंदर पहल “एक पौधा मां के नाम” की में भी भागीदार बनना चाहती हूं। पेड़ पौधे हमारे लिए जीवनदायक होते हे,इससे हमें ऑक्सीजन मिलती हे जो हमारे लिए परमावश्यक है। बालिका के जन्मदिन पर स्थानीय संस्था प्रधान गजाराम ने बालिका को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी विद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं दी। संस्था प्रधान ने कहा बालिका के द्वारा की गई पहल बाकी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *