• जागो हुक्मरान न्यूज़

चितलवाना | पश्चिमी राजस्थान में पेड़ पौधों व हरियाली की कमी के चलते युवाओ के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता के लिए “एक पेड़ एक जिंदगी” पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा रखने के साथ ही यह संदेश देना है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए, साथ ही पेड़ बनने तक उसकी देखभाल भी करे। आज हमारे द्वारा की गई यह छोटी सी पहल, बढ़ते हुए पेड़ के साथ कल हमारा गर्व बन जाएगी। साथ ही आने वाली पीढियों को हम दें सकेंगे हरा-भरा वातावरण विरासत के रूप में।

इस पहल पर अंबेडकर नगर सांचौर में अध्यापक अशोक पारीक ने अशोक का वृक्ष सहित कई प्रकार का पौधारोपण किया गया। इस मुहिम में शिक्षक मनोज बैरवा और धर्मराज रैगर ने सहयोग किया गया।

अभियान संचालक पर्यावरण प्रेमी अरविंद डाभी बताया कि एक पेड़ एक जिंदगी अभियान में सांचौर जिले सहित नेहड़ क्षेत्र चितलवाना के कई विद्यालयों और सार्वजनिक स्थल व घर-परिवार सहित अन्य जगह पर बच्चों, युवाओ, महिलाओ द्वारा पौधरोपण किया जा रहा हैं।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *