• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदार शहर | डॉ. अंबेडकर सर्किल के पास में भगवान बुद्ध जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रजवलन कर किया गया।

कार्यक्रम मे श्रवण कुमार चिरानिया ने कहा कि सदियों से भगवान बुद्ध ने मानवता का मार्गदर्शन किया है। भगवान बुद्ध को ना सिर्फ भारत बल्कि दूसरे देशों ने बहुत महत्त्वपूर्ण शांति का प्रतीक माना है।

ओमकार बाली ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद भगवान बुद्ध के विचार सदियों बाद फिर से प्रासंगिक हो गए। भगवान बुद्ध के अनुयायी सबसे ज्यादा डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं।

वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल चन्देल ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म भले राजमहल में हुआ। लेकिन उन्होंने वंचित औ शोषित लोगों की पीड़ा को महसूस किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने गौतम बुद्ध के विचारों को आत्मसात किया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते उनके दिखाएं रास्ते पर चलने का आव्हान किया।

इस दौरान बसपा नेता ओमप्रकाश खेजडा, मनीराम चालिया, ओमकार बाली, ओमप्रकाश बायला, विकास शीला व नितेश दानोदिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *