• जागो हुक्मरान न्यूज

रतनगढ़ | कस्बे के मेघवाल गेस्ट हाउस भीमनगर के प्रांगण में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।

सर्व प्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलन किया गया।

वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन पर जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया साथ उनके पति महात्मा ज्योतिबा फुले को भी याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी फकीर चंद दानोदिया, व्याख्यता शिवकुमार गाडगिल, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जावां, प्राचार्य जेपी भाटी, अखिल भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एड. सुरेश कुमार घारू, पूर्व पार्षद लालचंद पंवार, एड मनीष कुमार चीनीयां, एम. आर. मंडीवाल, हेमंत कुमार पंवार, विरेन्द्र कुमार बुनकर, धन्नाराम बालाण, भंवरलाल बेरवाल, सहित समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: एम. आर. मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *