• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | भारत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सफलता के चार वर्ष पूर्ण कर 5 वे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इन चार वर्षो में भारत हॉस्पिटल के सामने बहुत सी चुनौतियां आई, लेकिन हर चुनौती को पार करते हुए भारत हॉस्पिटल लगातार जनमानस की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ता रहा। भारत मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की सफलता के चार वर्ष हैं। पिछले एक दशक में सरदारशहर में काफी कुछ बदला है। शहर ने तेजी से विकास किया, जो अब दिखाई भी देने लगा है। लेकिन जिले की सबसे बड़ी तहसील होने के बावजूद एक अच्छे हॉस्पिटल की कमी हमेशा से ही इस शहर ने महसूस की। लेकिन वर्ष 2019 में इस कमी को पूरा करने का काम सरदारशहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर अब्दुल गफ्फार खान ने किया।

डॉक्टर अब्दुल गफ्फार खान ने इलाज के अभाव में परेशान होते लोगों को देखकर शहर को एक अच्छा हॉस्पिटल देने का संकल्प किया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए डॉक्टर गफ्फार खान की धर्मपत्नी डॉक्टर रिजवाना खान ने भी उनके साथ दिया और देखते ही देखते सरदारशहर को एक उत्कृष्ट अस्पताल की सौगात मिल गई। भारत हॉस्पिटल से सरदारशहर तहसील के लोग ही नही आसपास की अन्य तहसीलों के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

डॉक्टर अब्दुल गफ्फार खान ने 2 अक्टूबर 2019 को शहर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शहर का पहला 50 बेड का भारत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में सरदारशहर को एक बड़ी सौगात दी। 50 बेडो से सुसज्जित इस हॉस्पिटल में हर सुविधाएं मौजूद है। जरा सी बीमारी में जो मरीज सीकर, बीकानेर, जयपुर जाते थे वह अब सीधा सरदारशहर के बुकनसर बास स्थित भारत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल आते हैं। भारत हॉस्पिटल ने शहर में चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। अब गांव, देहात दूरदराज से व्यक्ति अपने चिकित्सा संबंधी समस्याओं को लेकर सीधा इस हॉस्पिटल में आता है और बड़े विश्वास के साथ यहां अपना उपचार करवाकर हंसी खुशी अपने घर जाता है। डॉक्टर अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में यह हॉस्पिटल बखूबी तहसील क्षेत्र के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है। इस काम में डॉक्टर अब्दुल गफ्फार खान की धर्मपत्नी रिजवाना खान जो कि भारत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर है वो भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कोरोना के दौर में भी भारत हॉस्पिटल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जब सब कुछ बंद था तब इस हॉस्पिटल ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देकर शहर वासियों को लाभान्वित किया। आज यह हॉस्पिटल अपने 4 साल पूरे करने जा रहा है। 2 अक्टूबर 2023 को भारत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी सफलता के 4 वर्ष पूर्ण कर लिए है। भारत हॉस्पिटल समय-समय पर अपने यहां अनेकों प्रकार के कैंप भी लगता हैं जिन में विशेषज्ञ डॉक्टर आकर शहर के लोगों का इलाज करते हैं। भारत हॉस्पिटल के चार वर्ष पूर्ण करने पर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, नगर परिषद उपसभापति अब्दुल राशिद चायल, कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष शिवरतन सराफ, पार्षद हंसराज सिद्ध और सामाजिक कार्यकर्ता गांधी दर्शन समिति की संयोजक मोनिका सैनी, मानकचंद भाटी, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विनोद कुमार मीणा, अंतराष्ट्रीय कलाकार आमिर भिहानी ने शुभकामनाएं दी है। वही डॉक्टर अब्दुल गफ्फार खान और डॉक्टर रिजवाना खान ने भी 4 साल तक जनता के अपार सहयोग के लिए आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *