कहा: प्रदेश में कांग्रेस के मात्र 15 ही विधायक जीत पाएगें,

राठौड़ बोले: हमारा खुद का इतना बड़ा संगठन है गठबंधन की राजनैतिक से दूर रहकर चुनाव लड़ेगें, इनकी संभावनाओं ने इनकार नहीं किया जा सकता

• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा के बाद दूसरे दिन गुरूवार को सुबह 10 बजे महिला मंडल के सभागार हॉल में भाजपा नेताओं ने प्रैस कॉन्फेंस करते हुए भाजपा नेताओं ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में राजस्थान भष्ट्राचार और अन्य गैर गतिविधियों में देश का नम्बर वन आ चुका है। यहां पर तहसील,थाने निलाम हो रहे है। पत्रकारों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि हमारा खुद का इतना बड़ा संगठन है कि गठबंधन की राजनैति से  दूर रहकर चुनाव प्रदेश में लडे़गें इनकी संभावनाओं ने इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा कि स्थानीय विधायक अनिल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि इनके इतना बड़ा घमंड आ चुका है। एक समाज विशेष को मां का दुध पीने की बात कहकर ललकारा गया।

इसी दौरान केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है इसीलिए हर सभाओं में इतनी बड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या जूट रही है। सांसद राहूल कस्वां ने कहा कि प्रधानमंत्री के नैतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ रहा है। भाजपा के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस की सरकार ने बंद करने का काम किया। प्रदेश की हर गतिविधियों से जनता तंग आ चुकी है। अब प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है।

प्रैस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद सीआर चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सारण, पूर्व विधायक अशोक पींचा, भाजपा नेता शिवचंद साहू, मधुसुदनसिंह राजपुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे। उसके बाद सभी भाजपा के नेता तारानगर में होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा करने के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *