• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को शाम 6 बजे सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, चूरू सांसद राहुल कस्वां, भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि आदि संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर सरदारशहर में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का रूख देखा।

इस दौरान पूर्व विधायक अशोक पींचा और भाजपा नेता शिवचंद के नेतृत्व में पंचायत समिति के आगे और क्रेब्रिज स्कूल के आगे भाजपा नेता सुरेद्र सर्राफ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व फूल बरसाकर शानदार स्वागत किया। यह यात्रा रतनगढ विधानसभा क्षेत्र से सरदारशहर में पहुची।

गांधी चौक पर एक विशाल भाजपा की सभा को संबोधित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। इनसे जनता प्ररेशान होकर अब भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लिया है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि धर्म की रक्षा, कानून के राज और सही मायने में विकास के लिए भाजपा का जीतना जरूरी है।

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भाजपा उप नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार में हर वर्ग बुरी तरह से त्रस्त हो गया है। जनता वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखाएगी। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अब राजस्थान की जनता परिवर्तन करने जा रही है।

इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक पींचा,भाजपा नेता शिवंचद साहू, सुरेंद्र सर्राफ,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारयण सारण,मधुसुदन सिंह राजपुरोहित, जयदेव सिंह राठौड़, गौरी शंकर मंडावेवाला, अशोक बैरसरिया,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, सुरेश वर्मा,मदन ओझा,राजेंद्र सिंह छाजूसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *