• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | ग्राम घुमान्दा में मेघवाल मोहल्ले में स्थित श्री रामदेव जी महाराज के मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया एवं युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागृत किया गया।

ओम प्रकाश दानोदिया ने बताया कि पर्यावरण को हरा-भरा रखना मनुष्य का कर्तव्य है। वेद प्रकाश दानोदिया ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधों से हमें छाया, फल, फूलों की प्राप्ति भी होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।
कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं, अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं। इसीलिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है इसके कही सारे लाभ हमारे जिवन में होते हैं।

इसमें उपस्थित है वेद प्रकाश, ईश्वर राम, पेमाराम, सोनू, विकास कुमार दीपचंद, अशोक कुमार, लक्की, रामवतार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मंगतूराम मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *