मोकलसर के युवा लेखक कुमार जीत ने राज्य सरकार की योजनाओं को दिया अनोखा काव्य रूप

• जागो हुक्मरान न्यूज़

मोकलसर | राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा (राज्यमंत्री), राजस्थान सरकार को “राजस्थान में राहत का महोत्सव” काव्य रचना फ्रेम भेंट की गई।

मोकलसर के युवा लेखक कुमार जीत ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे “राहत महोत्सव” पर दस प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के अनोखे काव्य रूप शीर्षक “राजस्थान में राहत का महोत्सव” फ्रेम भेंट की गई।

बोर्ड अध्यक्ष ने जीत की काव्य रचना पर खुशी जाहिर करते हुए हौसला अफजाई किया। कुमार जीत ने बताया कि इस काव्य रचना में राज्य सरकार की दस प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है तथा कविता के माध्यम से आम जनता को जागरुकता का संदेश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *