सरदारशहर | अखिल भारतीय किसान सभा चूरू के जिलाव्यापी आव्हान पर सभा के राज्य महामंत्री छगनलाल चौधरी के नैतृत्व में रविार को किसानों ने किसानों के हितों की विभिन्न्न मांगो को लेकर दोपहर 11.30 से 12 बजे तक 30 मीनट तक मेगा हाईवे पर जाम लगाया गया।

सभा राज्य महामंत्री चौधरी ने कहा कि 18 जुलाई 2022 को हुए समझौते के अनुसार खरीफ 2021 का फसल बीमा क्रॉप कटिंग रिपोर्ट के आधार पर देने व खरीफ 2022 में बीमा कंपनी ने जिन पटवार हल्को पर आपत्ति लगाई है अगर मांग नहीं मानी तो आंदोलन किया जायगा।

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को नही मानी गई तो जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के द्वारा आंदोलन किया जायेगा। तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सता में आने से पहले किसानों का भला करने के नाम पर सता में आती है। जितने बाद किसानों को प्ररेशान करने का कार्य कर रहे है। जिसके कारण किसानों में इन दोनो पार्टियों के द्वारा रोष है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमाराम जाखड़, तहसील सयुक्त मंत्री सांवरमल डूडी, डूंगरराम बेनीवाल, तोलूराम सुथार, देवीलाल भाकर, रामदेव भाकर, मोहन राम मेघवाल, मामराज शर्मा, भरतराज बरोड़, कुननराम बरोड़, राजेंद्र बरोड़, हनुमान बिरट आदि के नेतृत्व में हाइवे को जाम किया गया।

Report- Team JHN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *