नेहड़ क्षेत्र में अभियान के जरिए किया जा रहा है अनूठा प्रयास

• जागो हुक्मरान न्यूज़

सांचौर | पश्चिमी राजस्थान में गर्मियों में बढ़ते तापमान के लिए बेजुबान पक्षियों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व पृथ्वी दिवस पर मेघ शिक्षा संदेश ग्रुप के द्वारा पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान संचालक पक्षी प्रेमी अरविंद डाभी ने बताया कि परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं और इन्हीं के द्वारा अप्रत्यक्ष तौर पर बीजारोपण किया जाता रहा है। क्योंकि यही परिंदे बीज खाते समय नई जगह पर गिराते हैं जिससे एक नए पौधे का उदय होता हैं।

डाभी के द्वारा नैहड़ क्षेत्र सहित सांचौर जिले में वृक्षारोपण के लिए बरसात ऋतु में एक पेड़ एक जिंदगी अभियान वही,दोपहिया के लिए हेलमेट पहनो जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं।

डाभी को गणतंत्र दिवस 2023 में उपखंड स्तरीय सम्मान समारोह में एसडीएम चितलवाना के द्वारा पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान व एक पेड़ एक जिंदगी अभियान वृक्षारोपण के लिए वन प्रेमी के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

डाभी ने आमजन को मुहिम से जुड़ने तथा अधिक से अधिक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की हैं।

रिपोर्ट- अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *