• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | विधायक अनिल शर्मा के निवास पर शनिवार शाम कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति रोष है। जिसके कारण पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। कांग्रेस नेताओं ने इसे अलोकतांत्रिक बताया।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष ईशरराम डूडी ने बताया कि चार साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। जो गलत है। इस दौरान मास्टर उमरूदीन सैयद, बशीर खोखर, हरलाल बेनीवाल, पार्षद लालबहादूर सेवदा आदि उपस्थित रहे।

Report- Team JHN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *