• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | बाल विकास पब्लिक सी. सै. स्कूल दाउदसर में चल रही 65 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र छात्रा) वर्ग में रोचक मुकाबले हुए।

अशोक अलरिया ने बताया कि ऊंची कूद में प्रथम स्थान किशनसिंह (राउमावि सारसर), द्वितीय आशीष (टैगोर एकेडमी राजगढ़), तृतीय स्थान बंटी (टैगोर एकेडमी राजगढ़), ऊंची कूद छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान कविता, द्वितीय स्थान मीनू बेनीवाल (बाल विकास पब्लिक सी. सै. स्कूल दाउदसर), तृतीय स्थान कंचन (IAS एकेडमी राजगढ़) 100-100 मीटर बालिका वर्ग में फाइनल में पहुंची सुमन (सात्यूं), मीनू (दाऊदसर), किरण (भावनदेसर), करीना (बछरारा), तो 100 मीटर बालक वर्ग के फाइनल में मंजीत कुमार (राजगढ़), योगेश (मोरथल), भागीरथ (दाऊदसर), मनोज (आसपालसर)।200 मीटर के सेमीफाइनल छात्रा वर्ग में मोनिका बेनीवाल (दाउदसर), ज्योति कंवर (सरदारशहर), कंचन (राजगढ़), मनीषा तालानिया (दाउदसर), मनीषा जाट (दाऊदसर), माया (दाउदसर), बबीता (दाउदसर), सुमन (सात्यूं), 100 मीटर फाइनल में पहुंचे भवानी शंकर (भावनदेसर), अक्षय (राजगढ़), योगेश स्वामी (मोरथल), निखिल (राजगढ़), 100 मीटर फाइनल बालिका वर्ग में मोनिका बेनीवाल (दाउदसर), अनुष्का (राजगढ़), मनीषा तालणियां (दाउदसर), वसुंधरा (जेगणिया), अगले राउंड में पहुंचे।

प्रतियोगिता में विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति निर्णायक मंडल में मसतूल हक, रोहित लांबा, कल्पना, अनीता, बादू देवी, मंजू पुनिया, सुमित्रा, राजेश, मुखराम, कमलेश, मुनीराम, श्रवण कुमार, मनफूल राम, महेंद्र, गजेंद्र आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शा.शि. संघ के अध्यक्ष रामसिंह सिहाग भी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। संस्था प्रधान सांवरमल शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा निर्णयको को धन्यवाद दिया।

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *