कल्ला को शिक्षा विभाग, महेश जोशी PHED मंत्री, धारीवाल यूडीएच में बने रहेंगे, हेमाराम चौधरी वन मंत्री, परसादी लाल को मेडिकल, सीएम गहलोत के पास रहेगा गृह मंत्रालय

• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सोमवार दोपहर मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा के पास रहा शिक्षा विभाग बीडी कल्ला को दिया गया है। रघु शर्मा के पास रहा स्वास्थ्य विभाग परसादीलाल मीणा को दिया है। शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य, लीगल सहित सभी विभाग पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं। विभाग बंटवारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले की तरह ही अपने पास 10 विभाग रखे हैं। इनमें वित्त, टैक्सेशन, गृह और न्याय, कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, राजस्थान स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।

किसे कौन सा विभाग मिला ?

1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क

2. बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई

3. शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन​​​​​

4. परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज

5. लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य

6. प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग

7. उदय लाल आंजना : सहकारिता विभाग

8. प्रताप सिंह खाचरियावास : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

9. सालेह मोहम्मद : अल्पसंख्यक मामलात विभाग

10. हेमाराम चौधरी : वन एवं पर्यावरण मंत्री

11. महेंद्रजीत सिंह मालवीया : जल संसाधन विभाग

12. महेश जोशी : पीएचईडी विभाग

13. रामलाल जाट: राजस्व विभाग

14. रमेश मीणा: पंचायती राज एवं ग्रामीण

15. विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन विभाग

16. ममता भूपेश: महिला एवं बाल विकास विभाग

17. भजनलाल जाटव: सार्वजनिक निर्माण विभाग18. टीकाराम जूली: सामाजिक सुरक्षा विभाग

19. गोविंद राम मेघवाल: आपदा प्रबंधन विभाग

20. शकुंतला रावत: उद्योग मंत्री

21. अर्जुन सिंह बामनिया: ट्राइबल एरिया डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), पीएचडी, भूजल राज्य मंत्री

22. अशोक चांदना: खेल मंत्री, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, योजना राज्य मंत्री

23. भंवर सिंह भाटी: ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) वाटर रिसोर्स, इंदिरा गांधी नहर परियोजना (राज्य मंत्री)

24. राजेंद्र सिंह यादव : हायर एजुकेशन, योजना (स्वतंत्र प्रभार) गृह राज्य मंत्री

25. सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार) अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री

26. सुखराम विश्नोई: श्रम (स्वतंत्र प्रभार) राजस्व राज्य मंत्री

27. बृजेंद्र ओला: ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी (स्वतंत्र प्रभार)

28. मुरारीलाल मीणा: एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार), टूरिज्म, सिविल एविएशन (राज्य मंत्री)

29.राजेंद्र सिंह गुढ़ा: सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज व रूरल डेवलपमेंट (राज्य मंत्री)

30. जाहिदा खान: साइंस एंड टेक्नोलॉजी (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एजुकेशन, कला संस्कृति (राज्य मंत्री)

सीएम के पास पहले 11 विभाग थे – विभाग बंटवारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब भी 10 विभाग अपने पास रखे हैं। पहले 11 विभाग थे। इसमे से आबकारी छोड़ दिया है, जबकि सूचना जनसंपर्क विभाग ले लिया है। अब भी सीएम के पास वित्त, टैक्सेशन, गृह और न्याय, कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, राजस्थान स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग हैं।

पुराने 5 कैबिनेट मंत्रियों का विभाग बरकरार – पुराने 5 कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्री से प्रमोट होकर कैबिनेट मंत्री बनी ममता भूपेश और 2 राज्य मंत्रियों के विभाग बरकरार रखे हैं। शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य, लालचंद कटारिया के पास कृषि, प्रमोद जैन भाया के पास खान गोपालन, उदयलाल आंजना के पास सहकारिता, शाले मोहम्मद के पास अल्वसंख्यक कल्याण विभाग बरकरार रखा है। राज्य मंत्री से प्रमोट होकर कैबिनेट मंत्री बनीं ममता भूपेश के पास महिला बाल विकास विभाग पहले के ही तरह हैं। राज्य मंत्री अशोक चांदना के पास खेल, युवा मामले पूर्ववत हैं। सूचना जनसंपर्क विभाग नया जोड़ा है। सुभाष गर्ग के पास तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद बरकरार रखकर दो विभाग नए जोड़े हैं।

5 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्रियों के विभाग बदले – तीन पुराने कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्री से कैबिनेट प्रमोट हुए दो मंत्रियों को मिलाकर 5 कैबिनेट मंत्रियों के विभाग बदले हैं। बीडी कल्ला से ऊर्जा, पीएचईडी लेकर उसकी जगह शिक्षा, प्रतापसिंह खाचरियावास को परिवहन की जगह खाद्य विभाग, परसादीलाल मीणा को उद्योग की जगह स्वास्थ्य विभाग दिया है। राज्य मंत्री से प्रमोट होकर कैबिनेट मंत्री बने टीकाराम जुली को श्रम विभाग की जगह सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और भजनलाल जाटव को होम गार्ड की जगह पीडब्ल्यूडी जैसा बड़ा विभाग दिया है।

राज्य मंत्रियों में भंवर सिंह भाटी, राजेंद यादव, सुखराम बिश्नोई के विभाग बदले गए हैंं। भाटी को उच्च शिक्षा की जगह ऊर्जा, जल संसाधन और आईजीएनपी (इंदिरा गांधी नहर परियोजना) दिया है। सुखराम बिश्नोई को वन विभाग की जगह श्रम और राजस्व विभाग दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *