• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा सरदारशहर के चुनाव रविवार को सुखवंत आश्रम में संपन्न हुए। इस मौके पर चुनाव अधिकारी राकेश किलानिया (आरपी, समग्र शिक्षा अभियान) व चुनाव पर्यवेक्षक श्रवण कुमार चिरानिया (प्रदेश उपाध्यक्ष- शिक्षक संघ अंबेडकर) की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से हरिराम शीला को अध्यक्ष व जयचंद चिनिया को मंत्री बनाया गया।

वहीं सभा अध्यक्ष डा. भानीराम बरोड, उपसभाध्यक्ष उस्मान खान, कोषाध्यक्ष इंद्राज माहिच, महिला मंत्री मायावती, उपाध्यक्ष चंद्र लखोटिया, अरविंद सोलड़ा, संगठन मंत्री मुकेश नायक, महिला उपाध्यक्ष संतोष, निजी शिक्षा प्रतिनिधि भानुप्रकाश दानोदिया, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि ललित वर्मा को बनाया गया।

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष गणपतराम ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर राकेश किलानिया ने संघ की विचारधारा पर प्रकाश डाला तथा श्रवण कुमार चिरानिया ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष हुक्मा राम बरवड़ व प्रदेश उप सभाध्यक्ष शीशराम माहिच ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बीरबलराम मेव, ललित वर्मा, शिवभगवान लखोटिया, सत्यवीर, सुभाष, खेताराम, चंदनमल, मुकेश मंडार, महेश कुमार, प्रभुराम बरोड, गौरीशंकर माहिच, सुरेन्द्र रोलन, कुंभाराम मेहरी, श्यामलाल, आनंद, परमेश्वर आदि शिक्षक उपस्थित थे। संचालन बाबूलाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *