• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कांग्रेस के अनिल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली के सफल आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जोरो से तैयारियों में जुटे हुए हैं। नामांकन रैली को लेकर आम सभा का भी आयोजन राजीव गांधी खेल ग्राउंड में रखा गया है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस के बड़े नेता आज सरदारशहर में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 बजे जयपुर से रवाना होकर 1 बजे सरदारशहर पहुंचेंगे। राजीव गांधी खेल ग्राउंड में आम सभा को संबोधित मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के बड़े नेता संबोधित करेंगे।

नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए राजीव गांधी खेल ग्राउंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़े नेता सरदारशहर पहुंचेंगे। आम सभा को संबोधित करेंगे व कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा का नामांकन दाखिल करवाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। चप्पे चप्पे पर पुलिस द्वारा जवानों को लगाकर निगरानी रखी जा रही है। राजीव गांधी खेल ग्राउंड को चारों तरफ से पुलिस के जवानों को लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन के रास्ते को लेकर भी पुलिस अलर्ट नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *