पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, काटा केक

• जागो हुक्मरान न्यूज़

बाङमेर | पूर्व प्रधान शीव के उदाराम मेघवाल का 62 वां जन्मदिन तरूण शिक्षण संस्थान, मंसूरिया कोलॉनी मे शुक्रवार को मनाया गया।

इस अवसर पर स्नेहमिलन एंव मोटिवेशन कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया। सुबह से ही जन्मदिन को लेकर इअलग-अलग स्थानो पर शुभचिंतको द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गये।

सुबह सबसे पहले अम्बेडकर सर्किल, तिलक नगर स्थित न्यू अम्बेडकर सर्किल पहुच कर बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर जन्मदिन पर आशिर्वाद लिया। इसके बाद सिणधरी सर्किल स्थित शहीद स्मारक जाकर शहिदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण कर शहिदों को याद किया। इसके बाद विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान लक्ष्मण बडेरा, डॉ राहुल बंबानिया, मूलाराम पूनड, छगन मेघवाल, सोहन सोलंकी, खेतपाल टाईगर, किशन पेंटर, मोहनलाल पंवार सहित कई लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *