• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को गांधी चौक पर किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि रावण के स्थान पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर दशहरा मनाया गया है, क्योंकि केंद्र सरकार हठधर्मी है। किसानों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और कहा कि अगर कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो देश को भाजपा मुक्त किया जाएगा।

गांधी चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंकते किसान।

इस मौके पर किसान सभा प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, रामेश्वरलाल पूनिया, बीरबल सिद्ध, भगवानाराम जाखड़, जगदीश धन्नावंशी, काशीराम सारण, रूपचंद सारण, रुस्तम खान,रामकृष्ण छींपा, रज्जाक खान, संजय दीक्षित, अनिल चिराणियां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *