• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2022-23 में राजकीय चिकित्सालय रतनगढ़ को जिला अस्पताल बनाये जाने पर रतनगढ़ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व खुशी व्यक्त की।
साथ में ही चूरू के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए रतनगढ़ की जनता को एक नई सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।

राजकीय चिकित्सालय रतनगढ़ के PMO राजेंद्र कुमार गौड़ ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया व हाजी मकबूल मंडेलिया को साधुवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता हेमंत सारस्वत, उपाध्यक्ष शाहरुख खान, फकीर चंद दानोदिया, अरविंद चाकलान, राजेश पीटीआई, मनीष कुमार मेघवाल, के डी पठान, हनुमाना राम छाबड़ी, मुखयतार खान, अनिल सियोता, धन्नाराम मेघवाल पूर्व सरपंच, फारुख खान, महबूब सिक्का, खिराज मेघवाल, दिनेश कुमावत, नुर मोहम्मद काजी, श्रवण कुमार सैनी, प्रेमकुमार शर्मा, जाकिर काजी, गोविंद पवांर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Report- M. R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *