‘पक्षी बचाओ-परिंडा लगाओ’ अभियान में बांधे परिंडे

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चितलवाना | पश्चिमी राजस्थान में गर्मियों में बढ़ते तापमान के लिए पक्षियों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान मेघ शिक्षा संदेश ग्रुप के द्वारा चलाया जा रहा हैं। जिसमें घर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल सहित कई सार्वजनिक जगहों पर परिंडे बांधे गये।

अभियान संचालक व पक्षी प्रेमी अरविंद डाभी ने बताया कि परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं और इन्हीं के द्वारा अप्रत्यक्ष तौर पर बीजारोपण किया जाता रहा है। क्योंकि यही परिंदे बीज खाते समय नई जगह पर गिराते हैं जिससे एक नए पौधे का उदय होता हैं। और ये मुहिम नैहड़ क्षेत्र सहित पूरे सांचौर जिले में गर्मियों में पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान कोरोना काल से निरंतर चलाया जा रहा है।

डाभी ने आमजन को मुहिम से जुड़ने तथा इस भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील गई हैं। वहीं, अभियान में 1001 परिंडे लगाने का भी लक्ष्य रखा गया।

रिपोर्ट: अरविंद डाभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *