• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | 23 दिसंबर 2021 को, सायं काल 5:00 से 8:00 बजे तक, सभागार स्वायत्त शासन विभाग जयपुर, राजस्थान में, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश शाखा ने राजस्थान में 41 सूत्री मांग पत्र पर सभागार मे स्वायत शासन निर्देशक एवं सचिव महोदय से प्रदेश अध्यक्ष किशन जैदिया एवं प्रदेश सचिव वेद प्रकाश पवार तथा प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों के साथ 41 सूत्रीय मांग पत्र सभागार राजस्थान स्वायथ शासन विभाग जयपुर में वार्ता हुई|

जिसके अंतर्गत सभी मांगों पर निर्देशक महोदय ने मांग पत्र पर सकारात्मक सहमति जताई और स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री शांति धारीवाल जी एवं मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी से स्वीकृति लेकर के शीघ्र आदेश किए जाएंगे | अध्यक्ष महोदय ने उक्त घोषणा पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने स्वागत किया है|

मुख्य मांगे- सफाई कर्मचारियों की, स्थानीय जनसंख्या के अनुपात में 4% भर्ती की जावे, सफाई मजदूरों के लिए आवासिय कॉलोनी बनाई जाए, 50 वर्ष से अधिक उम्र के सफाई कर्मचारी- जो सफाई कार्य करने में असमर्थ हो चुके हैं उनके आश्रित को उनके बदले नौकरी दी जाए | सफाई मजदूरों से गटर में कार्य न कराए जाए इसकी वजाय मशीनों से कार्य कराया जाए| सफाई मजदूरों के औजारों के लिए भत्ते की बढ़ोतरी की जावे|

22 मार्च 2022 तक, सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए| अन्य समाज के लगे हुए व्यक्तियों से, जो सफाई पद पर लगे हुए, उनको सफाई का कार्य कराया जाए| राज्य सरकार के नियमानुसार ठेका प्रथा में लगाए हुए व्यक्तियों या सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन दिया जाए| अतिक्रमण हटाते समय सफाई कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा दी जाए| त्योहारों पर सफाई कर्मचारियों को अग्रिम राशि दी जाए| इत्यादि महत्वपूर्ण मांगे राज्य सरकार के सामने उत्तरदाई पदाधिकारियों के माध्यम से रखी हैं|

Reporter- M.R. Mandiwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *