• जागो हुक्मरान न्यूज

रतनगढ़ | गुरुकुल आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ में 14 सितम्बर को संस्था प्रधान नेमीचंद सांखला की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। जिसमें निबंध में वर्षा सांखला, सुलेख में संध्या नवल, श्रुति लेख में साजिद खान, वाद-विवाद में उमेश, प्रणव भाषण प्रतियोगिता में साक्षी-वशिंका प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रधान नेमीचंद सांखला ने बच्चों को बताया कि हिंदी हमारी संस्कृति और संस्कार की जननी है जिससेे हम हमारे विचारों और भावनाओं को सदियों से व्यक्त करते आए हैं। इस अवसर पर कंचन स्वामी, पायल शर्मा, सरिता, कविता, आकांक्षा आदि उपस्थित रहें। संचालन अंकिता खींचीं ने किया।

रिपोर्ट: एम.आर. मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *