• जागो हुक्मरान न्यूज़

हनुमानगढ़ | राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) शाखा पल्लू की गुरूवार को बैठक आयोजित की गईं। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

संघ पूर्व अध्यक्ष राजेश गरुवा ने बताया कि 2022 की भर्ती के तृतीय श्रेणी अध्यापको के स्थायीकरण संबधित समस्या पर चर्चा की गई और कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कर संघ की सर्वसमिति से नव कार्यकारिणी गठित की गई।

कार्यकारिणी में राजेश गरुवा संघ के सरंक्षक, आदेश तालनिया तहसील अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद बरोड़ मंत्री, प्रदीप मीणा, शीशपाल मीणा उपाध्यक्ष, भँवरलाल गुणपाल कोषाध्यक्ष बाबूलाल रेगर, नरेश वर्मा प्रचार मंत्री, विजयपाल ताखर प्रवक्ता, प्रमोद सैन माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि, अभिषेक मीणा प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर) के जिला अध्यक्ष दीपक बरोटिया, प्रेमा राम महेरड़ा, कौशल, मोहन लाल जीनागल, पूर्व जिला अध्यक्ष भैराराम बकोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष धनराज लोईया द्वारा सम्पन्न करवाए। इस दौरान शिव सिँह मीणा, देवेंद्र गुर्जर, सुदेश मरोड़िया, सुखराम कालवा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *