• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | मेघवाल गेस्ट हाउस भीमनगर में अजाक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार आलडिया के सौजन्य से छायादार अशोक वृक्ष, अमरूद, जामुन सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाएं गये।

अजाक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार आलडिया ने बताया कि पेड़ पौधों जीवन के प्रमुख आधार होते हैं। जिनसे हमें अच्छा एवं शुद्ध वातावरण मिलता है। अतः सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

YBS जिला अध्यक्ष लालचंद बौद्ध के सौजन्य से सार्वजनिक भवनों स्थलों विद्यालयों में 50 जरिकन प्लास्टिक के दस लीटर पानी के नि:शुल्क भेंट किए।

लालचंद बौद्ध ने बताया कि जरीकेन पेड़ पौधों में पानी डालने के लिए उपयुक्त साधन है इससे आसानी से पौधों में पानी डाला जा सकता है।

इस मौके पर अजाक संघ कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बुनकर, व्यवस्थापक धन्नाराम बालाण, महैश कुमार आलडिया, एम आर मंडीवाल, श्यामलाल, पूरणमल खारड़िया, लीलाधर, मनीष सहित साथियों ने सैकड़ों पेड़ पौधे लगाए हैं।

रिपोर्ट: एम.आर. मंडीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *