‘भंवर सिंह सामौर के गद्य साहित्य का अनुशीलन’ विषय पर शोधकारिता के लिए मिला सम्मान

• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | चारण साहित्य शोध संस्थान, अजमेर द्वारा रविवार को अजमेर में ‘चारण साहित्य समारोह 2024’ का आयोजन किया गया। चारण साहित्य शोध संस्थान अजमेर ने अपने 40 वें वार्षिकोत्सव में ‘भंवर सिंह सामौर के गद्य साहित्य का अनुशीलन’ विषय पर शोधकारिता के लिए सरदारशहर के गांव बोघेरा निवासी डॉ. भानीराम मेघवाल को ‘चारण साहित्य शोध सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा डॉ. भानीराम मेघवाल को पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए नगद राशि के साथ श्रीफल, शॉल, प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

संस्थान अध्यक्ष भँवर सिंह चारण ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। चारण ने बताया कि शोध संस्थान चारण साहित्य पर शोध कार्य करने वाले शोधकर्ताओं को यह सम्मान हर वर्ष प्रदान करेगी। जिससे साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जा सके और कोने कोने में बिखरे पड़े साहित्य को एकत्रित करके आने वाली पीढ़ियों को लाभान्वित किया जा सके।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस भंवर सिंह चारण, साहित्य प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, महामंत्री डॉ. सरोज लखावत, महर्षि दयानद विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला और पद्मश्री सी.डी. देवल सहित देश दुनिया के साहित्य से जुड़े प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *