• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं | शहर के बस स्टैंड स्थित एमबी होटल में मानव जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में नव चयनित कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरपी सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक जीसी राय, सेवानिवृत राजस्थान परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक भजन लाल रोलन, समाजसेवी आर्यन ग्रोवर, समाजसेवी मामचंद रायपुरिया, संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला आदि ने पुलिस निरीक्षक से उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर सोनचंद लाड़ना का संस्था द्वारा माला, साफा व शॉल ओढाकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्थान के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि संस्था द्वारा 60 नव चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस निरीक्षक से पुलिस उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर सोनचंद लाड़ना को “विशेष सम्मान” से सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *