लोकसभा टिकट मिलने के बाद चूरू पहुंचे झाझड़िया

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चूरू | भाजपा से टिकट मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर पहली बार देवेन्द्र झाझड़िया चूरू पहुंचे। इस दौरान चुनाव के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया।

चूरू लोकसभा सीट से भाजपा से टिकट मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर पहली बार देवेन्द्र झाझड़िया चूरू पहुंचे। इस दौरान चुनाव के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया। चूरू सीमा में प्रवेश करने पर देवेंद्र झाझड़िया का भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर शहर के लोगों ने भी झाझड़िया का स्वागत किया।

झाझड़िया ने कहा कि आप चूरू लोकसभा के कार्यकर्ता मेरा भाला दिल्ली तक पहुंचा दो। मैं वादा करता हूं आपको कभी निराश नहीं होने दूंगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक किसान के बेटे को लोकसभा का टिकट दिया है। जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैं कोई जाति और धर्म की राजनीति करने नहीं आया हूं। मुझे केवल विकास के काम करने हैं। जिनकी यहां संभावनाएं बहुत हैं। झाझड़िया ने कहा कि उन्होंने 22 साल तक खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। अब जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत कर रहा हूं। पीएम मोदी ने किसान के बेटे को पद्मश्री पुरस्कार दिया है। जो किसान के लिए बड़े गौरव की बात है।

भाजपा के पूर्व प्रदेषाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान के बेटे को लोकसभा का टिकट दिया है। यह कोई कम बात नहीं है। देवेन्द्र ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विश्व में विकसित देशों की गिनती में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि अभी कुछ लोग ट्विटर पर लिख रहे हैं। तो इससे कुछ नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। यहां प्रत्येक व्यक्ति पार्टी के निर्णय का सम्मान करता है। क्योंकि पार्टी उचित निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान करती है। इसलिए हम सब कार्यकर्ता रात दिन जुटकर भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए अपना समग्र प्रयास करें। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि पार्टी उनके लिए मां के समान है।

कार्यक्रम को भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, अभिषेक मटोरिया, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, राजकुमार रिणवां, संतोष मेघवाल, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, लोकसभा चुनाव जिला संयोजक ओम सारस्वत, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, खेमाराम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, कैप्टन पवन कुमार, हरिराम रणवां, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, महावीर पूनियां, दौलत तंवर, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, फतेहचंद सोती, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जमरदीन तेली, मधूसुदन राजपुरोहित, दहपक हुड्डा, सुमित्रा पूनियां, काशीराम गोदारा, दीपचन्द राहड़, विनोद देवी पूनियां और राकेश जांगिड़ ने भी संबोधित किया। इससे पहले चूरू सीमा में प्रवेश करने पर देवेंद्र झाझड़िया का भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर शहर के लोगों ने भी झाझड़िया का स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया और जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *