• जागो हुक्मरान न्यूज़

जयपुर | राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) के नर्सेज जिलाध्यक्ष संजय कुमार मेघवाल को सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं कई वर्षों से लगातार रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में 10 मार्च को काठमांडू में सम्मानित किया जाएगा। ब्लड डोनर्स एसोसिएशन नेपाल (ब्लोदान) संस्था के केंद्रीय कार्य समिति के प्रेसिडेंट शानू बाबू प्रजापति एवं संस्था प्रधान जनक ने बताया की ब्लड डोनर्स एसोसिएशन नेपाल की ओर से काठमांडू में द्वितीय इंटरनेशनल ब्लड कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समिति नर्सिंग ऑफिसर संजय मेघवाल का राजस्थान से चयन किया है। इनके द्वारा कई वर्षों से किया जा रहे सामाजिक कार्य एवं रक्तदान में विशेष भूमिका निभाने पर इन्हें 10 मार्च को काठमांडू नेपाल में सम्मानित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में सभी देश के विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें भारत की ओर से राजस्थान से नर्सिंग ऑफिसर संजय मेघवाल राजकीय चिकित्सालय छबड़ा को आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में अपने विचार रखेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सामाजिक कार्य एवं रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर इन्हें कई बार जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन बठिंडा पंजाब द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें नेशनल सेव दी ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। एकता महिला मंडल मुंबई द्वारा रक्तदान करने पर ब्लड डोनेशन सम्मान पत्र 2023 से सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण पंजाब द्वारा पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसलिंग के द्वारा रक्तदान सम्मान पत्र 2023 से सम्मानित किया गया।

जय महाराणा रक्तदान समूह भारत द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब में रक्तदान शिविर में रक्तदान सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। राजस्थान में इन्हें कोटा ब्लड बैंक द्वारा सम्मान पत्र 2016, 17, 18 में सम्मानित किया गया। राजकीय जिला चिकित्सालय बारां द्वारा 2014, 15 में सम्मानित किया गया।ब्लड बैंक राजकीय चिकित्सालय बारां द्वारा 2019, 20, 21,22, 23 में रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लड बैंक शहिद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय बारां द्वारा रक्तदान करने पर प्रशंसा पत्र 2023 से सम्मानित किया गया। इन्हें श्री नारायण मानव सेवा समिति जयपुर राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नारायण सामाजिक सेवा सम्मान 2023 से मानव सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों को देखते हुए इन्हें भीम रत्न राष्ट्रीय अवार्ड 2024 मुंबई महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से श्रीगंगानगर राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। अभी तक इन्हें भारतवर्ष की 75 संस्थाओं द्वारा इनके द्वारा किए गए चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *