• जागो हुक्मरान न्यूज़

बालोतरा | कैलाश कुमार मेघवाल (सिंघल) ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर लहराया तिरंगा और समाज/देश का नाम किया रोशन।

बालोतरा जिले के पारलू गांव निवासी कैलाश कुमार मेघवाल (सिंघल) युवा पर्वतारोही ने 15 घंटे 45 मिनट में (5895 मी.) ऊंची छोटी पर 151 फीट तिरंगा लहरा कर देश व समाज का नाम रोशन किया। इसी के साथ इन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके माता का नाम दिवाली देवी व पिता का नाम घेवर राम मेघवाल जो एक किसान परिवार से है।

वह अभी नेपाल काठमांडू की मीरा पर्वत (6500 मी.) पर 201 फीट का भारत का तिरंगा लहराना चाहता है। इनका मुख्य लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है जिसको एवरेस्ट के नाम से जाना जाता है (8848 मी.) पर जाकर तिरंगा लहराना है। उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *