• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं | शहर के सामोद ग्राम में स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में ब्यास सेवा संस्था जयपुर एवं उत्कर्ष संस्थान, जयपुर द्वारा संस्था में कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को कापियां (अभ्यास पुस्तिका) वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रतिनिधि विकास कुमार अग्रवाल थे एवं अध्यक्षता संस्था प्रधान मनीष कुमार शर्मा ने की। संस्थान के प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि आपको अध्ययन में किसी भी पाठ्य-सामग्री की आवश्यकता हो तो संस्थान को सूचना होने पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

संस्था प्रधान द्वारा संस्थान का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सुभाषचन्द्र बुनकर, बद्रीनारायण पहाडिया, हेमराज सैनी, रजनी शर्मा, हंसा गंगवाल, प्रहलाद शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, भीमाराम सैनी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *