• जागो हुक्मरान न्यूज़

रतनगढ़ | जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 5 जून को आवाहन किया गया। हड़ताल पहले ही दिन 6 जून को समाप्त हो गई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पंवार ने बातचीत करते हुए बताया कि हम दर्जनों साथियों के साथ शामिल हुए। पवार ने बताया पिछले माह 28 अप्रैल को भर्ती पर समझौता हुआ था मगर एक माह से अधिक समय होने पर हड़ताल प्रारंभ की गई।

स्वायत शासन विभाग ने 13184 पदों पर भर्ती निकाली भी नहीं। भर्ती संशोधित रूप से 13184 पदों पर ही 2 दिन में निकाली जाएगी इसके पहले ही डीएलबी में 2 घंटे तक 50 सफाई प्रतिनिधि अड़े रहे कि, 25512 पदों पर भर्ती हो। वार्ता विफल होने के बाद सीएम स्तर पर अध्यक्षता हुई।

जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के साथ वार्ता हुई, मंत्री ने सीएम के हवाले से आश्वासन दिया कि सफाई भर्ती फाइनेंस को भेजी है। 12384 जनों की फाइल भी जल्दी ही किलियर करवाई जाएगी।

श्रमिक नेता नंदकिशोर डंडोरिया, वेद प्रकाश पंवार, कैलास लोहरा, सुरेश कल्याणी आदि ने समझौता वार्ता पर हस्ताक्षर किए। हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इससे पहले सरकार की तरफ से महेश जोशी तथा डीएलबी डायरेक्टर में समझौता वार्ता हस्ताक्षर किया।

सफाई कर्मचारी भर्ती में बाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। उन परिवारों को वरीयता दी जाएगी, जिनमें परिवार से कोई नौकरी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *