सरकार दो बार समझौते किए लेकिन 2 वर्ष पश्चात भी आदेश जारी नहीं किए : प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा

सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक पंचायत समिति मुख्यालय पर देते रहेगें अनिश्चितकालीन धरना : महामंत्री सुमन वर्मा

• जागो हुक्मरान न्यूज़

चौमूं | जालसू पंचायत समिति में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के उपशाखा अध्यक्ष कालूराम जाट की अध्यक्षता में ग्यारहवें दिन भी सभी ग्राम विकास अधिकारियों का असहयोग आंदोलन व अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संघ के 7 सूत्री मांग पत्र पर प्रशासन गांव के संग अभियान 1 अक्टूबर 2021 तथा 11 दिसंबर, 2021 को दो बार समझौते किए गए लेकिन इनके 2 वर्ष पश्चात भी आदेश जारी नहीं किए। जिसके कारण प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारियों में जबर्दस्त आक्रोश है।

जालसू उपशाखा अध्यक्ष कालूराम जाट व उपशाखा महामंत्री सुमन वर्मा ने बताया कि हमारी मुख्य मांग यह है कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करवाना, एसीपी के स्थान कर चयनित वेतनमान लागू करवाना, अंतर जिला स्थानान्तरण पॉलिसी लागू करवाना, कैडर पुनर्गठन कर उच्च पद सृजित करवाना, तीन वर्षो की लंबित पदोन्नतियां करवाना, डीआरडीए कार्मिकों को नियमित करवाना सहित सात सूत्री मांग पत्र की मांगो तथा लिखित समझौतों के आदेश जारी करवाना है।

उपशाखा महामंत्री सुमन वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक सभी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते है तथा पंचायत समिति मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना देते रहेगें। मालीराम यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान जालसू ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम जाट, ब्लॉक महामंत्री सुमन वर्मा, मालीराम यादव, राजकुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार स्वामी, रामस्वरूप कुमावत, साधुराम जाट, रमेश शर्मा, बलवीर सिंह, सतीश यादव, जितेंद्र बंजारा, शशि कुमार शर्मा, राकेश जैन आदि ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट- सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *