• जागो हुक्मरान न्यूज़

सरदारशहर | पीलीबंगा के धानका समाज के लोग 25 मार्च से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। आज का उनका पड़ाव है सरदारशहर रहा, मानकचंद धानका पार्षद नगरपालिका पीलीबंगा के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम पीलीबंगा से जयपुर तक पैदल यात्रा कर रही है।

पैदल यात्रा करने का मुख्य उद्देश्य धानका समाज के ST के प्रमाण पत्र जो रोक लगी हुई है, उस आर्टिकल मे विसंगति को दूर करके धानका समाज के ST के प्रमाण पत्र जारी किए जाये, इस मामले को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष रखना पद यात्रा का संकल्प।

पदयात्रा के सरदारशहर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गुरु धानका के नेतृत्व मे धानका समाज के लोगों ने पद यात्रा कर रही पूरी टीम का माला पहनाकर कई जगह स्वागत किया। पदयात्रा का पड़ाव आज सरदारशहर रहा, रात्रि विश्राम के बाद आगे की यात्रा के लिए होंगे रवाना।

ST प्रमाण पत्र की मांग को लेकर मानक चंद के नेतृत्व मे ओमप्रकाश धानका भूतपूर्व चेयरमैन क़ृषि उपज मंडी समिति जैतसर, धर्मवीर नागर, अनिल कुमार मावर, विजय खनगवाल, राहुल खन्ना, गुरमेल सिंह इनके साथी पद यात्रा कर रहें है। पीलीबंगा नगर पालिका चेयरमैन सुख चयन रमाणा के साथ में नगर पालिका करीब 15 पार्षद भी पदयात्रा में शामिल लोगों से मुलाकात करने पहुंचे।

सरदारशहर पहुंचने पर तहसील क्षेत्र के धानका समाज के लोगों ने स्वागत किया जिसमें सरदारशहर तहसील अध्यक्ष सुमेरमल धानका, गुरु वचन धानका, सेवादास, अभिषेक, महेंद्र, राजकुमार, धनपत, महावीर, निरंजन, रामप्रताप, मूलाराम आदि मौजूद रहें।

Report- Team JHN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *